जमुई: बोधवन तालाब के पास पहले पति ने चाकू मारकर पत्नी को किया घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 7, 2026 शहर के बोधवन तालाब के पास गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे लोन का बकाया पैसा की मांग को लेकर पहले पति ने पत्नी ज्योति कुमारी के ऊपर कैंची से हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा ज्योति कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।