बांसगांव: दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव गगहा इलाके के पूरे गाँव के तालाब में मिला, चलने में असमर्थ होने से उठे कई सवाल
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के पूरे गांव में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक तालाब में 80 वर्षीय बुजुर्ग मुटूर यादव का शव बरामद हुआ। वह पिछले दो दिनों से लापता थे, जिससे परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को गांव के ही एक तालाब में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।