गुरूर: एक ही रात में 8 किसानों के बोर पंप से चोरों ने चुराए स्टार्टर-क्वाइल, 13,900 रुपए का सामान ले गए; सनौद थाने में FIR
Gurur, Balod | Jul 9, 2026 गुरुर ब्लॉक के सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम अरकार में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने किसानों को निशाना बनाते हुए आठ बोर पंपों से स्टार्टर, क्वाइल, शॉर्ट सर्किट और फावड़ा चोरी कर लिया। चोरी का पता सुबह खेत पहुंचे किसानों को चला। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।