आगर में आज शनिवार दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की वर्तमान स्थिति और आगामी आंदोलन की जानकारी दी। जीतू पटवारी के नेतृत्व में 24 फरवरी को भोपाल में पूरे मध्य प्रदेश से कार्यकर्ता एकत्रित होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए कहा कि इसका सीधा असर किसानों और फसलों पर पड़ रहा है।