उचकागांव: मीरगंज बाईपास पर बजाज एजेंसी के सामने व्यवसायी से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की
मीरगंज बाईपास पर बजाज एजेंसी से आगे एक बाइक सवार व्यवसायी से अपाची बाइक, मोबाइल सहित 7 हजार रूपये नगद की लूट कर ली गई. घटना को लेकर कुचायकोट के बेलवानवा निवासी पीड़ित सुमंत कुमार कुशवाहा ने बताया की वह कोनहवा मोड़ स्थित दुकान से मापी करने के लिए सिवान जा रहे थे, इसी दौरान पीछा करके मीरगंज बाईपास बजाज एजेंसी से आगे पीड़ित को बाइक गिरा दिया।