उचकागांव: उचकागांव के बंकीखाल में बिजली के करंट से दो महिलाओं की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उचकागाँव थाना के बंकीखाल में बिजली के करंट से दो महिलाओं, संजू देवी और रीमा देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संजू के पति दशरथ साह सूरत में और रीमा के पति संतोष मांझी पुणे में काम करते हैं। दोनों अपने पीछे छोटे बच्चों को छोड़ गईं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलत जगह पर लगे बिजली बोर्ड लगने से घटना हुई.