उचकागांव: मीरगंज थाने में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मीरगंज थाना कांड संख्या 327/24 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के अभियुक्त व मीरगंज के भितभेरवा गाँव निवासी धनंजय प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। धनंजय प्रसाद को बुधवार की दोपहर 2:40 में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।