उचकागांव: गोपालगंज-सिवान NH 531 पर वृंदावन के समीप स्कूटी में लगी आग, दो लोगों की मौत
गोपालगंज- सिवान NH 531पर वृंदावन गांव के समीप स्कूटी में हुए ब्लास्ट के बाद आग लगने से बच्ची सहित दो लोगों की पटना जाने के बाद मौत हो गयी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घटना पर पहुचे क्षेत्र के थानाध्यक्ष, CO सहित अन्य अधिकारी घटना के जाँच तड़ताल में जुट गए है. घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है.