उचकागांव: मीरगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
मीरगंज पुलिस ने थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में विभिन्न जगहों से पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. जिसमें खरौनी सेमरा टोला का मुन्ना अंसारी, फुलवरिया का वीरेंद्र राम, नेरुई का नवीन सिंह, गोसाई पिपरा का जीतेन्द्र महतो और सवरेजी का नन्दलाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।