उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र में तीन गिरफ्तार, दो फरार
उचकागांव थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 बोतल देसी और 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपित मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के परशुराम साह, इसी गांव की रीता देवी, सतकोठवा गांव के संजय मांझी के रूप में हुई है।