बीना: सर्वोदय चौराहे पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस की कार्रवाई, चालान काटे गए
Bina, Sagar | Nov 20, 2025 पुलिस को ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों को लेकर शिकायत मिल रही थी की बड़ी मात्रा में वाहन बिना दस्तावेज एवं ओवरलोड चल रहे हैं। जिसको देखते हुए थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव के निर्देश पर गुरुवार करीब 12:30 बजे पुलिस ने सर्वोदय चौराहे पर चालानी कार्रवाई की। जिसमें पुलिस ने ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के दस्तावेज की जांच की।