बीना: लिंक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे
Bina, Sagar | Nov 19, 2025 लिंक रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए।