बीना: खुरई रोड कृषि उपज मंडी के पास सब्जी व फल विक्रेताओं को किया जाएगा शिफ्ट, तीन दिनों में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश
Bina, Sagar | Nov 20, 2025 सर्वोदय चौराहा एवं अंबेडकर तिराहे के पास सड़क किनारे सब्जी दुकानदारों एवं फल विक्रेताओं को खुरई रोड कृषि उपज मंडी के पास नगर पालिका की शिफ्ट करने की तैयारी है। जिसको लेकर नगर पालिका अधिकारी ने तीन दिनों का समय सब्जी विक्रेता एवं फल विक्रेताओं को दिया है। इन दिनों में विक्रेताओं को नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।