बीना: बीना नगर पालिका क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, बिना अनुमति के बन रही कॉलोनियों पर होगी FIR
Bina, Sagar | Nov 19, 2025 नगरीय क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का जाल जिस तेजी से फैल रहा था, उस पर अब लगाम लगने वाली है। नगर पालिका परिषद ने साफ कर दिया है कि 2016 के बाद से जो भी कॉलोनी बिना अनुमति, बिना लेआउट प्लान और बिना गाइडलाइंस के काटी जा रही हैं, उन सभी का सर्वे शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की जाएगी।