विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे संयुक्त छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विश्वविद्यालय में घूम-घूम कर पदाधिकारी को चूड़ी भेंट कर विरोध जताया। चूड़ी पहनाओ आंदोलन की जानकारी मिलते ही अधिकांश पदाधिकारी कार्यालय से बाहर निकल गए।