मधेपुरा: एनआईसी कक्ष में डीएम ने राजस्व, नीलाम पत्र समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मधेपुरा समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी कक्ष में शनिवार को डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन, राजस्व, नीलाम पत्र की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले भू-समाधान से संबंधित बैठक में संबंधित अंचलाधिकारी को थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।