मधेपुरा: मधेपुरा में 15 से 20 अक्टूबर तक होगा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, तैयारी को लेकर हुई बैठक
मधेपुरा समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी सभा कक्ष में शनिवार को डीएम तनरजोत सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कबड्डी बालक अंडर-17 प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में 15 से 20 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला परिषद विवाह भवन परिसर को आयोजन स्थल के रूप में चयन किया गया।