मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले में छापेमारी कर एक तस्कर समेत 8 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर एक तस्कर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कोठी टोला रेलवे ढाला में छापामारी कर तीन लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर पंकज ऋषिदेव को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया।