इटाढ़ी: हवाई अड्डा रोड पर पूर्व सैनिक व सेवानिवृत पुलिस कर्मी के घर में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
Itarhi, Buxar | Jun 9, 2026 शहर के हवाई अड्डा रोड स्थित मलहचकिया मोहल्ला में सोमवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और एक पूर्व सैनिक के घर में घुसकर चोर नकदी व कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। दूसरी घटना में चोरी गए जेवरों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।