*PCR-13 बरवाला द्वारा सेक्टर-11 में गश्त के दौरान तीन नशेड़ीयों को किया काबू, नशा करने का सामान व इंजेक्शन बरामद*
हिसार, 06 जून : पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-11 क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने तीन व्यक्तियों को नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए काबू किया है। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर पुलिस टीम ने तीन व्यक्तियों की जांच की, जिनके कब्जे से नशा करने में प्रयुक्त सामान, सुल्फा तथा इंजेक्शन बरामद किए गए। मौके पर बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पकड़े गए व्यक्तियों को पीसीआर-13 बरवाला की सहायता से थाना बरवाला के हवाले किया गया, जहां उनके विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। काबू किये गये व्यकितयों की पहचान शक्ति पुत्र अमर जीत सिंह, मस्ताना पुत्र प्रकाश व निर्मल पुत्र ताराचन्द निवासी वार्ड न.07 बरवाला के रूप में हुई है ।
हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशा मुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
*पुलिस की अपील:*
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा सेवन में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Uklana, Hissar | Jun 6, 2026