अकलतरा: दल्हापहाड़ में नाग पंचमी पर भव्य मेले का हुआ आयोजन, जिले सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचे हजारों पर्यटक
हर वर्ष नागपंचमी को अकलतरा ब्लॉक के दल्हापहाड़ में एकदिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें स्थानीय पर्यटकों सहित देश के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचकर दर्शन करते हैं और पर्वतारोहण करते हैं। इसके साथ ही दल्हापहाड़ अपने साथ कई मान्यताएं लिए हुए है। कहा जाता है कि मुनि आश्रम स्थित सूर्यकुंड का जल पीने से शरीर की हर तरह की समस्याओं से निजात मिल जाती है।