अकलतरा: अकलतरा के सेंड जेवियर्स स्कूल की खास पहल, छात्राओं ने बार्डर में तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां
राखी का त्योहार आने वाला है, इसी के तारतम्य में अकलतरा के सेंट जेवियर्स स्कूल ने खास पहल की है, यहां की छात्राओं ने बार्डर में तैनात जवानों के लिए 3 सौ राखियां पूर्व जवान रोहित सारथी, राजेन्द्र सिंह बैस को सौंप दिया है। पूर्व जवान राखियों को ले जाकर बॉर्डर में तैनात जवानों को सौंप देंगे। इसे लेकर स्कूल की छात्राएं काफी गदगद नजर आई।