अकलतरा: लटिया गांव के वेटलिफ्टर ने वेस्ट इंडिया सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
अकलतरा क्षेत्र के लटिया गांव के वेटलिफ्टर धनंजय यादव ने वेस्ट इंडिया सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सब जूनियर, सीनियर मेंस एवं ह्यूमन क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जहां देश भर के 7 राज्यों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।