सरीला: उमरिया गाँव के पास बछड़े से टकराकर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, 108 एम्बुलेंस ने CHC में कराया भर्ती
जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल गाय के एक बछड़े से जा टकराई जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।