सुनेल कस्बे में मंगलवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। सरकार द्वारा मनरेगा में किया जा रहे बदलाव को लेकर बैठक में चर्चा की गई।बैठक के दौरान बताया गया कि 12 से 29 जनवरी के बीच सभी ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल व जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।