शाहजहांपुर: कोतवाली के हुसैनपुरा निवासी पीड़ित ने दबंगों पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप, पुलिस ने 3 के खिलाफ दर्ज की FIR
कोतवाली के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी अंकित सक्सेना ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दस जून को तीन आरोपियों के एफआईआर दर्ज कराई थी। 12 जून की रात पीड़ित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। तभी आरोपी सुमित द्विवेदी ने अन्य दो आरोपियों के इशारे पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले से बचते हुए पीड़ित ने अपनी गाड़ी से वहां से भागकर जान बचाई।