शाहजहांपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने CMO कार्यालय में स्वास्थ्य सभागार का किया उद्घाटन
शाहजहांपुर में मुकेश चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम ने CMO कार्यालय में आज स्वास्थ्य सभागार का जीर्णोद्धार के उपरांत उद्घाटन किया। स्वास्थ्य सभागार को अब बेहतर ढंग से सुसज्जित किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्यक्रम इसी सभागार में संपन्न हो सकेंगे। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ सहित संबंधित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।