शाहजहांपुर: डीएम ने समय से कार्यालय नही आने वाले अधिकारियों से जताई नाराजगी, पत्र जारी कर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने एक पत्र जारी करके तमाम अधिकारियों की लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है। डीएम ने लिखा कि लगातार देखा गया कि तमाम अधिकारी समय से कार्यालय में नही आते है। जिससे वहां आने वाले तमाम फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी 10 बजे से 12 बजे तक फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करें।