शाहजहांपुर: इटारोरा गांव में गरीब की झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में स्थित गांव इटारोरा के रहने वाले कैलाश रविंद्र राम मुरारी ने मकान के सामने झोपड़ी डाल रखी है। जिसमें पास से ही निकल रही बिजली की लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। झोपड़ी में रखा गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बम मुश्किल आग पर काबू पाया।