शाहजहांपुर: पुवायां के छोटी पकड़िया निवासी महिला की मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, गुरूवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
हरदोई जिले के थाना कछौना क्षेत्र के गाजू गांव की रहने वाली 22 साल की कोमल कौर की शादी चार साल पहले थाना पुवायां के छोटी पकड़िया निवासी तेजेंदर सिंह से हुई थी। बुधवार की शाम कोमल कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात मायके पक्ष को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सूचना दी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।