शाहजहांपुर: एसपी के निर्देश पर महिला थाने में प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। महिला थाना प्रभारी ने संबंधित को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।