लालबर्रा: हल्की हवा-तूफान से ही घंटों अंधेरे में डूबे जाते हैं बकोड़ा मिरेगाव और डोकरबंदी, बिजली कंपनी के दावों की खुली पोल
मानसून की अभी ठीक से शुरुआत भी नहीं हुई है कि विद्युत वितरण कंपनी के मेंटेनेंस के दावों की हवा निकलने लगी है। क्षेत्र में स्थिति यह है कि हल्की सी हवा या आंधी आते ही घंटों के लिए बिजली गुल हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार, 27 जून को शाम लगभग 06 बजे आए बेहद हल्के हवा-तूफान के कारण ग्राम बकोड़ा, मिरेगांव, डोकरबंदी