पाली: पाली पुलिस ने ग्राम पिपरिया जागीर निवासी अधेड़ को 21 क्वार्टर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | Jun 25, 2026 थाना पाली पुलिस की जिम्मेवारों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि ग्राम पिपरिया जागीर में एक अधेड़ द्वारा अवैध रूप से देसी शराब बेची जा रही है।उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए एक थैले में 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।