महसी: बाजपुरवा के पास भगहर में डूबकर किशोर की मौत, पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र लंकेश रविवार दोपहर करीब तीन बजे सरयू नदी के द्वारा छोड़ी गई भगहर के किनारे शौच के लिए गया हुआ था। अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूबकर मौत हो गयी।जानकारी होने पर शव को ग्रमीणों ने बाहर निकाला।सूचना पर पहुची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।