महसी: जमापुर में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रामगांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया की छब्बन पुत्र अशोक, सोनू पुत्र अकरम खां, अकील पुत्र लड्डन निवासी सुल्तान पुरवा, जयशंकर पुत्र सीताराम निवासी निबुआरी को उपनिरीक्षक हरिनाथ यादव, कांस्टेबल राजेंद्र मोदनवाल, अमरजीत यादव, विमल यादव ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी जुआरियों को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते व 640 रुपए नगर बरामद किया है।