महसी: बरदहा में महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की, सुख समृद्धि की दुआ मांगी, शाम को होगा दीपोत्सव
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के बरदहा में शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे महिलाओं ने बड़ी ही धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की दुआ मांगी। महिलाओं ने बताया कि शाम को छोटी दीपावली मनाई जाएगी। दीपोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार मतभेद के चलते दिवाली के दूसरे और तीसरे दिन भी लोगों ने गोवर्धन पूजा व छोटी दीपावली मना रहे हैं।