महसी: मटेरा कला गांव के पास बाइक सहित दो सवार पुल से गहरे पानी में गिरे, स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरा कला गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक सहित पुल से गहरे पानी में गिर गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों बाइक सवार को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया की दोनो प्लैटिना बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।