चांदवा: चंदवा में जंगली हाथियों का आतंक,तीन घरों को किया ध्वस्त,मुआवजे की मांग
चंदवा थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत ग्राम बैलगड़ा और जमीरा पंचायत के तुपी गांव में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात एक जंगली हाथी ने तीन घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।पीड़ित परिवार ने गुरुवार की दोपहर एक बजे प्रखंड प्रशासन और वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।