मौजमाबाद: मानसून से बने हालात का कस्बे में विधायक रामावतार बैरवा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया जायजा
विधायक रामावतार बैरवा शनिवार को चाकसू पहुंचे, यहां क्षेत्र में मानसून से बने हालातों का जायजा लिया हैं। विधायक बैरवा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कस्बे के मनोहरा तालाब, गोलीराव, रावतावाला बांध समेत अन्य जगह बारिश के बाद हुए रिसाव और जल भराव से प्रभावित इलाकों दौरा का किया। इस दौरान बांध- तालाबों के भराव क्षेत्र व उनकी सुरक्षा को लेकर जानकारी ली।