मौजमाबाद: मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देने के मामले में राज्य सरकार हुई मुस्तैद, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गोली मारने की धमकी के बाद राज्य सरकार मुस्तैद हो गई है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि जेल की सुरक्षा और बेहतर करने के लिए नए उपकरण लाये जाएंगे साथ ही पुलिस ने मुख्यमंत्री को दी गई धमकी के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज है।