मौजमाबाद: बजट सौगातों के लिए पचपदरा की जनता पहुंची सीएम निवास, मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बुनियादी ढांचा एक विकसित राज्य की आधारशिला होता है। राज्य सरकार द्वारा इस आधारशिला को मजबूती देने के लिए बजट में स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ सड़कों एवं बुनियादी ढ़ांचे के विकास पर भी जोर दिया गया है। उन्होेंने कहा कि बजट में 5 साल के रोडमैप के साथ विकसित राजस्थान-2047 की संकल्प सिद्धि को पूरा करने की कटिबद्धता दिखाई गई है।