मौजमाबाद: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में सदस्यों को दी नसीहत, कहा–‘सदन पक्ष और प्रतिपक्ष के सहयोग से चलता है’
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को सदन में कहा कि यह सदन पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों के सदस्यों के सहयोग से चल रहा है। सदन की बैठकों को व्यवस्था से चलाने में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा है। इसके लिए सदस्यों को आसन की ओर से दी जाने वाली व्यवस्थाओं का पालन करना होगा। यहां सभी बराबर है और समय निश्चित है।