मौजमाबाद: राजधानी में हुई भारी बारिश के बाद नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने जामडोली में सीवर लाइन का लिया जायजा
शहर में बारिश के बाद हुए हालातों का जायजा लेने के लिए हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर शुक्रवार को जामडोली पहुंची। उन्होंने वार्ड 99 और 100 का दौरा किया। इस दौरान निगम अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भारी बारिश में भरत विहार में धंसी सीवर लाइन का भी जायजा लिया। मुनेश ने अधिकारियों को तत्काल लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।