मौजमाबाद: जेडीए ने जोन 5 एवं 10 में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई
जेडीए ने जोन-5 में गोपालपुरा बाईपास से टोंक रोड दुर्गापुरा होते हुए रामबाग तक रोड के दोनों तरफ करीब 5 किलोमीटर तक अतिक्रमण हटाए। साथ ही 23 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर शहर के मुख्य रोड्स, सेक्टर रोड्स व अन्य रोड्स पर बाधित यातायात आवागमन को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाया।