सिंगरौली: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत माजनमोड पर ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
माजन मोड़ में एक ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है।हादसा माजनमोड़ से नवानगर जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह 7:30 बजे हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे जहां रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया है और आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।