सिंगरौली: सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा मामला,ग्रामीणों की शिकायत पर देवसर एसडीएम ने दिया आश्वासन
शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम देवसर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम गौरवा, झखरावल, बम्हनी एवं बहेरवाडांड की सैकड़ो एकड़ शासकीय भूमि को सरहंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम देवसर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि अतिक्रमण कारियों को चिन्हिंत कर लिया गया है उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिये जायेंगे।