सिंगरौली: अमिलिया घाटी में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक व्यक्ति की मौत व 3 अन्य लोग हुए घायल
माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी अंतर्गत अमिलिया घाटी के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों मे भीषण टक्कर हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये हैं। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।