हज़ारीबाग: बड़कागांव में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, अधिकारियों ने की अपील
बरकागाँव प्रखंड में नशामुक्ति अभियान के तहतमंगलवार दोपहर 2 बजे जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बरकागाँव थाना से शुरू होकर बाजार, विद्यालय व पंचायत भवन होते हुए कई गांवों से गुजरी। अधिकारियों ने “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी ने नशा को अपराध की जड़ बताते हुए इसे जड़ से खत्म करने की अपील की।