नावकोठी: नावकोठी में अनुसूचित जाति विकास शिविर की तैयारी, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की बैठक, 19 अप्रैल को लगेगा शिविर
नावकोठी बीसी हाॅल में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीव पांडे ने किया। उन्होंने 19 अप्रैल को होने वाले अनुसूचित जाति जनजाति के विकास हेतु आयोजित कैंप की सफलता पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।