नावकोठी: नावकोठी यूको बैंक के सामने बाजार में लगी आग, टेलर मास्टर की कपड़े की दुकान जलकर राख
नावकोठी थाना के समीप यूको बैंक के सामने मार्केट में मंगलवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी । इसमें हसनपुर बागर के मो हिफजुर रहमान का कपड़े सह टेलरिंग की दुकान जलकर राख हो गया। इसमें कपड़े सीने की पांच मशीन सहित लाखो रूपये के कपड़े जल गये। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।